उन्नाव में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह के दावे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि सपा नेताओं का मानसिक संतुलन पूरी तरह बिगड़ चुका है और बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद वे बौखलाहट में अनर्गल बयान दे रहे हैं।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव को ओबीसी समाज से घृणा है, यही वजह है कि बिहार विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का एक भी प्रत्याशी जीत नहीं सका। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सपा नेता बीजेपी को हराने के इरादे से बिहार में प्रचार करने गए थे, लेकिन वहां खुद ही हार का सामना करना पड़ा।
केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि सपा की स्थिति अब ऐसी हो गई है कि मगध में हार झेलने के बाद अवध में भी हार तय है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि अखिलेश यादव की भूमिका ठीक वैसी ही है, जैसे कहा जाता है—“बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना











