बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे बृज धाम

By Liberal Media

Published On:

Date:

वृंदावन/मथुरा | लिबरल मीडिया

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सोमवार को धर्मनगरी वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने परिक्रमा मार्ग स्थित बृज धाम में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने संतों के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर देश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मीडिया से बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि भारत की प्राचीन परंपराएं और संस्कृति आज भी जीवित हैं, जिसका श्रेय हमारे संतों को जाता है। उन्होंने संत समाज को भारतीय परंपराओं का सच्चा रक्षक बताया।

आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत के प्रति सम्मान और आदर का भाव बढ़ा है। उन्होंने गौरव व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनका परम सौभाग्य है कि उन्हें भारत जैसी महान पुण्य भूमि पर जन्म लेने का अवसर मिला।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights