बीघापुर में 268 को आवास प्रमाण पत्र, 12 को बोरिंग स्वीकृति—विधायक आशुतोष शुक्ला ने किए प्रमाण पत्र वितरित

By Liberal Media

Published On:

Date:

उन्नाव।
विकासखंड बीघापुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 268 लाभार्थियों को आवास प्रमाण पत्र तथा 12 को बोरिंग संबंधी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। क्षेत्रीय विधायक आशुतोष शुक्ला ने सभागार में प्रमाण पत्र सौंपते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना है।

कार्यक्रम में प्राकृतिक आपदा से आवासविहीन 118, निराश्रित 88 और 62 दिव्यांगजन को आवास प्रमाण पत्र दिए गए। वहीं बोरिंग मद अंतर्गत 2 लाभार्थियों को मध्य गहरी बोरिंग, 6 को उथली बोरिंग और 4 लोगों को डीज़ल पंप के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

समारोह में प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश सिंह परौरी, पवन पासवान, प्रधान भोले सिंह, संजय शुक्ला, बीडीओ पंकज गौतम, पंकज अवस्थी, गोविंद नारायण शुक्ला, ऊदल फौजी आदि मौजूद रहे। संचालन पंकज मौर्या ने किया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights