हापुड़। धौलाना थाना क्षेत्र के सबाना गांव में भूमि कब्जाने के आरोप को लेकर पीड़ित ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि दबंग उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
पीड़ित के अनुसार वह अपनी भूमि पर बाउंड्री करवा रहा था, तभी दबंगों ने काम रुकवा दिया और धमकी दी। मामले को लेकर पीड़ित ने डीएम से जमीन को कब्जा मुक्त कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।








