बलिया: भीमपुरा-बरौली मार्ग पर किडीहरापुर लिटिल फ्लावर स्कूल के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हुई। जिससे बाइक सवार अनिल कुमार 29 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के समय अनिल बाइक से अपने ससुराल जा रहा था, इस बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी।
गंभीर रूप से घायल अनिल को आनन-फानन में मऊ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भीमपुरा थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि मामले में मृतक के भाई छोटेलाल की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
भीमपुरा-बरौली मार्ग पर दो बाइक की जोरदार टक्कर, ससुराल जा रहे युवक की मौत
Published On:
Date:








