Shahjahanpur/Farrukhabad | Liberal Media
23 जनवरी 2026 को भारतीय कृषक दल की समग्र क्रांति जनजागरण रथ यात्रा की शुरुआत शाहजहांपुर जनपद के सलेमपुर पुर खुर्द कटरा से हुई। रथ यात्रा जलालाबाद के कोलाघाट पुल से होते हुए जरियनपुर मार्ग के जरिए फर्रुखाबाद जनपद के अमृतपुर क्षेत्र में प्रवेश हुई। यहां जिलाध्यक्ष देवचंद पाण्डेय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित एडवोकेट का जोरदार स्वागत किया।
इसके बाद रथ यात्रा राजेपुर होते हुए ब्रह्मदत्त चौराहा, मसेनी चौराहा, रोडवेज तिराहा और कादरी गेट से गुजरते हुए पंचाल घाट पहुंची। पंचाल घाट पर गंगा स्नान एवं गंगा आरती के साथ रथ यात्रा के प्रथम चरण का समापन किया गया।
इस अवसर पर भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित एडवोकेट ने कहा कि देश में नफरत का माहौल बनाया जा रहा है और आपसी सद्भाव को खत्म करने का कुचक्र रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों को न्याय नहीं मिल रहा है और सरकार उनकी फसलों का सही मूल्य नहीं दे पा है।








