“भारतवर्ष गुरुदेव के उपकारों से मुक्त नहीं हो सकता” — अमित शाह

By Liberal Media

Published On:

Date:

Haridwar | Liberal Media

हरिद्वार। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने युगद्रष्टा पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी और वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपने एक ही नश्वर जीवन में अनगिनत जीवनों को सही दिशा देने का महान कार्य किया।

अमित शाह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारतवर्ष कभी भी गुरुदेव के उपकारों से मुक्त नहीं हो सकता। उनका जीवन, तपस्या और साधना राष्ट्र के नैतिक एवं आध्यात्मिक उत्थान की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि गुरुदेव द्वारा स्थापित विचारधारा आज भी समाज को संस्कार, सेवा और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है।

उन्होंने आगे कहा कि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी और माता भगवती देवी शर्मा जी का योगदान केवल आध्यात्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक जागरण का भी प्रतीक है, जिसे आने वाली पीढ़ियां सदैव स्मरण रखेंगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights