नई दिल्ली। रोबोटिक्स के क्षेत्र में भारत ने एक और बड़ी छलांग लगाई है। भारतीय कंपनी मिलाग्रो ने देश में इंसानों जैसे दिखने वाले तीन नए ह्यूमनॉइड रोबोट लॉन्च किए हैं। इन रोबोट्स के नाम अल्फा मिनी-25, यानशी और रोबो नेनो-2.0 रखे गए हैं, जो अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किए गए हैं।
अल्फा मिनी-25 को विशेष रूप से बच्चों और शिक्षा के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है, जिससे पढ़ाई और सीखने की प्रक्रिया को रोचक बनाया जा सके। वहीं यानशी एक प्रोग्रामेबल रोबोट है, जिसका उपयोग छात्रों और रिसर्च से जुड़े कार्यों में किया जा सकता है। तीसरा रोबोट रोबो नेनो-2.0 सार्वजनिक स्थलों जैसे मॉल, होटल और एयरपोर्ट पर लोगों की सहायता करने में सक्षम है।
कंपनी का दावा है कि ये रोबोट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीक से लैस हैं और आने वाले समय में शिक्षा, रिसर्च और सेवा क्षेत्र में अहम भूमिका निभा सकते हैं। मिलाग्रो का यह कदम भारत को रोबोटिक्स और एआई के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा













