बरेली: भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का हार्ट अटैक से निधन

By Liberal Media

Published On:

Date:

बरेली के फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री की बैठक में शामिल हुए थे, तभी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी। उन्हें शहर के हाईटेक अस्पताल मेडिसिटी में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉ. श्याम बिहारी लाल भाजपा के टिकट पर फरीदपुर विधानसभा से दूसरी बार विधायक चुने गए थे। पहली बार 2017 और दूसरी बार 2022 में जनता ने उन्हें अपने प्रतिनिधि के रूप में चुना। 1 जनवरी 2026 को उन्होंने भाजपा नेताओं के साथ अपना 60वां जन्मदिन मनाया था।

इसके अलावा डॉ. श्याम बिहारी लाल बरेली मंडल की एम जे पी रूहेलखंड यूनिवर्सिटी में प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व विभाग में विभागाध्यक्ष के रूप में भी सेवाएं दे रहे थे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights