भाजपा से भी उतनी लगी UGC के विरोध की आवाज

By Liberal Media

Published On:

Date:

Agra | Liberal Media

आगरा, 27 जनवरी। नगर निगम आगरा में भाजपा के पूर्व उपसभापति जगदीश पचौरी ने भी यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने खून से प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर नए नियमों में तत्काल संशोधन की मांग की।

पूर्व उपसभापति का आरोप है कि कुछ जाति विशेष के लोग इन नियमों का दुरुपयोग कर सवर्ण छात्रों और छात्राओं को परेशान कर सकते हैं। उनका कहना है कि झूठे आरोपों के मामले में अब किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं होगी, जिससे मेधावी छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ सकता है।

जगदीश पचौरी ने चेतावनी दी कि अगर यूजीसी कानून में समय रहते बदलाव नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में ऐसे हालात बन सकते हैं जैसे गृह युद्ध की संभावना हो।

Byte: जगदीश पचौरी – पूर्व उपसभापति, भाजपा

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights