भाजपा नेता को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, हालत गंभीर

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोरखपुर | Liberal Media

गगहा थाना क्षेत्र के भैसहां गांव निवासी भाजपा नेता राधामोहन सिंह को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सूचना मिलते ही गगहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights