भाजपा में बवाल: मूल कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा, ‘भ्रष्टों को थोपने’ का विरोध

By Liberal Media

Published On:

Date:

LiberalMedia
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। भाजपा के शंखनाद नगर मंडल में मूल कार्यकर्ताओं का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। उपेक्षा और अपमान से आहत पुराने कार्यकर्ताओं ने संगठन के भीतर बढ़ते कथित भ्रष्टाचार और बाहरी हस्तक्षेप के खिलाफ शंखनाद कर दिया है। उनका साफ संदेश है—अब अधिकार हनन और अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वृंदावन लॉन में आयोजित बैठक में पूर्व जिला पदाधिकारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित दर्जनों समर्पित कार्यकर्ता जुटे। एक स्वर में वक्ताओं ने कहा कि पार्टी को खून-पसीने से खड़ा करने वाले कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर अयोग्य और कथित भ्रष्ट लोगों को ऊपर से थोपना स्वीकार्य नहीं है।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि संगठन में “संक्रमण” फैल रहा है और बाहरी व अयोग्य लोग महत्वपूर्ण पदों पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं। बैठक में लंबी और सार्थक चर्चा के बाद संकल्प लिया गया कि संगठन को बचाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी भरे लहजे में कहा-“अभी तो अंगड़ाई है, आगे पूरी लड़ाई लड़ी जाएगी।”

यह बैठक पार्टी हाईकमान के लिए स्पष्ट संकेत मानी जा रही है। सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ एक मंडल की बगावत है या प्रदेश भर में पनपते असंतोष की झलक? आने वाले दिनों में भाजपा के भीतर यह टकराव किस दिशा में जाएगा, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights