ऊर्जा मंत्री एके शर्मा पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी, भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई विवादित और आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। मामला सामने आने के बाद सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एसपी दरबार पहुंचे और ज्ञात–अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि मऊ में तेजी से हो रहे विकास को अराजक तत्व पचा नहीं पा रहे हैं, इसी कारण ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, जिन्हें विकास पुरुष के रूप में जाना जाता है, उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। आरोप है कि कई फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर मंत्री के खिलाफ अपशब्द कहे गए और उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया।

कार्यकर्ताओं ने इसे निंदनीय बताते हुए पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपा और मांग की कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights