भाजपा कार्यालय में अहम बैठक संपन्न, पंचायत चुनाव व पीएम दौरे पर मंथन

By Liberal Media

Published On:

LiberalMedia
लखनऊ। भाजपा कार्यालय में चल रही महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी बैठक में शामिल हुए।

बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री-केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक-की भी मौजूदगी रही। सूत्रों के अनुसार बैठक में आगामी पंचायत चुनावों की रणनीति को लेकर अहम चर्चा की गई।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। जानकारी के अनुसार 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी लखनऊ आएंगे, जिसको लेकर संगठन और सरकार स्तर पर तैयारियों पर मंथन किया गया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights