भाजपा ब्लॉक प्रमुख के बयान से मचा विवाद, हिंदू धार्मिक स्थलों पर टिप्पणी का वीडियो वायरल

By Liberal Media

Published On:

Date:

बदायूं | Liberal Media

बदायूं जिले के उझानी क्षेत्र से भाजपा के एक जनप्रतिनिधि का विवादित बयान सामने आने के बाद सियासी और सामाजिक हलकों में हलचल मच गई है। उझानी के भाजपा ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल सिंह शाक्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने हिंदुओं के प्रमुख धार्मिक स्थलों को लेकर विवादित टिप्पणी की है।

यह बयान उन्होंने क्षेत्र के विजय नगला गांव में आयोजित बुद्ध कथा के दौरान मंच से दिया। वीडियो में ब्लॉक प्रमुख यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि अयोध्या का राम मंदिर, केदारनाथ का शिव मंदिर और बद्रीनाथ धाम पहले बौद्ध विहार हुआ करते थे, जिन्हें बाद में हिंदू तीर्थ स्थलों में परिवर्तित किया गया।

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में मौजूद किसी व्यक्ति ने उनके बयान का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा संगठन के भीतर भी इसे लेकर असहजता देखी जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights