बांदा | LIBERAL MEDIA
बांदा जिले में एक दर्दनाक हादसे में भैंस चराने गई दो नाबालिग बहनों की केन नदी में डूबकर मौत हो गई। इस घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार, पैलानी तहसील के खरेई गांव निवासी चुन्नू निषाद की 12 वर्षीय पुत्री श्वेता और बच्चू निषाद की 12 वर्षीय पुत्री रंची रोज की तरह सुबह करीब 10 बजे भैंस चराने के लिए केन नदी किनारे गई थीं। इसी दौरान पैर फिसलने से दोनों गहरे पानी में चली गईं।
जब तक आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचते, तब तक दोनों बच्चियों की डूबने से मौत हो चुकी थी। दोनों ही बच्चियां गांव के प्राइमरी स्कूल में पढ़ती थीं और आपस में बहनों की तरह घनिष्ठ मित्र भी थीं।
मृतका श्वेता चार बहनों में सबसे छोटी थी, जबकि रंची दो बहनों में सबसे छोटी थी। इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
भैंस चराने गई दो नाबालिग बहनों की नदी में डूबकर मौत, गांव में मातम
Published On:
Date:








