भाई-बहन ने नदी किनारे जहर खाकर की आत्महत्या

By Liberal Media

Published On:

Date:

Banda | Liberal Media

बाँदा / कालिंजर थाना क्षेत्र के बरक्षा नदी के पास एक भयावह घटना सामने आई। अज्ञात कारणों से भाई-बहन ने नदी किनारे जाकर जहर खा लिया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नरैनी सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का अनुमान है कि यह कदम परिवारिक कलह के चलते उठाया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अन्य तथ्यों की जांच में जुट गई है।

परिवार में अचानक हुई इस त्रासदी से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights