बाघ के हमले में बुजुर्ग की मौत, इलाके में दहशत

By Liberal Media

Published On:

Date:

लखीमपुर खीरी। कोतवाली धौरहरा क्षेत्र में बाघ के हमले से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मंगरौली निवासी सिराजुद्दीन हलवाई के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि सिराजुद्दीन कल फूस काटने के लिए दरौरा नाला की ओर गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने रात भर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह उनका अधखाया शव पास के गन्ने के खेत में मिला।

शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने वन विभाग से बाघ की निगरानी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights