बेल्थरारोड में अटल जयंती पर बीजेपी नेताओं ने किया नमन

By Liberal Media

Published On:

Date:

बलिया: बेल्थरारोड स्थित चंद्रशेखर पार्क के पास भाजपा कैंप कार्यालय पर गुरुवार दोपहर भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नेताओं ने उन्हें नमन किया।
संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और सशक्त भारत के निर्माण के लिए समर्पित रहा, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता। उनके आदर्श और विचार आज भी कार्यकर्ताओं को जनसेवा की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक गोरख पासवान, बेल्थरा आदर्श नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष अरुणकांत तिवारी, सीयर मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह सहित भाजपा नेता प्रमोद सिंह, सुनील साहनी, कमलेश फौजी, पंकज मिश्रा और राजकुमार चौधरी समेत अनेक लोग मौजूद रहें।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights