बलिया। बेल्थरारोड तहसील के तेलमा–रामपुर–तिरनई मार्ग पर नई बनी सड़क की पिच उखड़ने से ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। मामला सामने आने पर सुभासपा विधायक हंसू राम मौके पर पहुंचे और सड़क का मैटेरियल जांचते हुए निर्माण को निम्न गुणवत्ता का बताया।
इस दौरान सिंचाई विभाग के JE व कर्मचारी मौके से फरार हो गए। विधायक ने उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि खराब निर्माण बर्दाश्त नहीं होगा। वहीं JE का दावा है कि कुछ लोगों ने जानबूझकर सड़क की पिच हटाकर वीडियो वायरल किया है।








