बीसलपुर चौराहे पर लावारिस नवजात बच्ची बरामद, चाइल्ड लाइन के हवाले

By Liberal Media

Published On:

Date:

बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र के बीसलपुर चौराहे पर रविवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक थैले से नवजात बच्ची की किलकारियों की आवाज सुनाई दी। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने थैला खोलकर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला और गर्म कपड़ों में लपेटकर चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया।

इंस्पेक्टर बारादरी धनंजय पांडे ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बच्ची को अपनी सुपुर्दगी में लिया और इलाज के लिए भिजवाया। चाइल्ड लाइन के अनुसार नवजात की हालत स्थिर है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights