GORAKHPUR | LIBERAL MEDIA
गोला गोरखपुर। गोला विकास खंड अंतर्गत चंदौली ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को लेकर खंड विकास अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन न किए जाने का मामला सामने आया है। जांच के बाद खंड विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधान को मौखिक रूप से आदेश दिया था कि एक सप्ताह के भीतर गांव में स्ट्रीट लाइट लगाई जाएं और अन्य लंबित विकास कार्य भी शीघ्र पूरे किए जाएं, लेकिन आदेश के बावजूद गांव की तस्वीर नहीं बदली।
खंड विकास अधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि एक सप्ताह के भीतर लाइट नहीं लगाई गई तो सोमवार को कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके बावजूद ग्राम प्रधान द्वारा किसी भी प्रकार की पहल नहीं की गई, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। मामला विकास कार्यों में लापरवाही और प्रशासनिक आदेशों की खुली अवहेलना का उदाहरण बन गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में तैनात सचिव कभी नियमित रूप से गांव में आते ही नहीं हैं, ऐसे में विकास कार्य कैसे पूरे होंगे। ग्रामीणों द्वारा सचिव का पक्ष जानने के लिए कई बार दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया








