मेरठ | LIBERAL MEDIA
मेरठ के शोभित यूनिवर्सिटी में बीसीए की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि छात्रा ने फांसी लगाई, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों ने जमकर हंगामा किया और पढ़ाई के दबाव को घटना का कारण बताया।
मृतक छात्रा बिहार के छपरा की रहने वाली बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छात्रा के कमरे को सील कर जांच शुरू कर दी है।
बीसीए छात्रा की संदिग्ध मौत से हड़कंप, छात्रों का हंगामा
Published On:
Date:








