गगहा। गगहा क्षेत्र के हाटा बाजार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम आगमन पर वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विभ्राट चन्द कौशिक और गगहा मण्डल की टीम ने हाटा बाजार में फूलों की बारिश कर, ढोल-नगाड़ों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया।
स्वागत समारोह में मण्डल अध्यक्ष अजीत वर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अन्नू पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय, केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान और बांसगांव विधायक डॉ. विमलेश पासवान भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में गगहा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठ्ठे लाल निगम, विद्यानिवास शुक्ला, चन्द्र मौली दूबे, बलदेव यादव, अरविंद पाण्डेय, मण्डल महामंत्री शशिभूषण राय, विनोद श्रीवास्तव, पूर्व महामंत्री अन्नू तिवारी, मण्डल उपाध्यक्ष संजय सिंह, संदीप चन्द, राजू गुप्ता, हरिओम सिंह, डूग्डू सिंह, जितेन्द्र शर्मा, प्रहलाद वर्मा, अमोद श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।








