आगरा: बटेश्वर पहुंचे पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात, 106 करोड़ की परियोजनाओं का निरीक्षण

By Liberal Media

Published On:

Date:

आगरा के बटेश्वर तीर्थ में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात पहुंचे। उन्होंने बटेश्वर में चल रही 106 करोड़ रुपये की कॉरिडोर परियोजना और यमुना घाटों के विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

प्रमुख सचिव ने अधिकारियों से परियोजना की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता को लेकर विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान कॉरिडोर निर्माण, यमुना घाटों के सौंदर्यीकरण, श्रद्धालुओं के लिए की जा रही सुविधाओं और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights