Azamgarh | Liberal Media
लालगंज आजमगढ़ नगर पंचायत कटघर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में बसंत पंचमी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती (पराक्रम दिवस) का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात हवन, पूजा एवं मंत्रोच्चारण हुआ, जिसे विद्यालय के समन्वयक अखिलेश पाठक एवं वरिष्ठ अध्यापक राजेश दीक्षित ने विधि-विधान से संपन्न कराया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, देशभक्ति गीत, पराक्रम दिवस पर संबोधन एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विद्यालय के डायरेक्टर सुशांत चंद्रा एवं प्रधानाचार्या श्रीमती वीणा सिंह ने विद्यार्थियों को बसंत पंचमी के महत्व की जानकारी देते हुए ऋतु परिवर्तन के बारे में बताया और त्योहारों को सही तरीके से मनाने की सीख दी।








