बरसाना के राधावल्लभ मंदिर में संत पर हमला, इलाज के दौरान मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

मथुरा | LIBERAL MEDIA
मथुरा के बरसाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां सहार गांव स्थित श्री राधावल्लभ मंदिर में देर रात अज्ञात हमलावरों ने मंदिर में घुसकर संत पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में संत गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार देर रात कुछ अज्ञात लोग मंदिर परिसर में पहुंचे और मंदिर के पुजारी को बंधक बना लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पुजारी के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व संत के अनुयायी मंदिर परिसर के बाहर एकत्र हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना बरसाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घायल संत को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद बरसाना और आसपास के क्षेत्रों में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights