मथुरा (बरसाना) | LIBERAL MEDIA
बरसाना स्थित राधारानी मंदिर जाने वाले जयपुर मंदिर मार्ग पर लग रही अवैध दुकानों के खिलाफ पुलिस और नगर पंचायत ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सभी अतिक्रमण हटवा दिए।
बताया जा रहा है कि मंदिर मार्ग पर दोनों ओर दर्जनों दुकानें लगने से श्रद्धालुओं के आवागमन में भारी दिक्कत हो रही थी। कई स्थानों पर हालात ऐसे थे कि लोगों के निकलने तक की जगह नहीं बचती थी।
सूत्रों के अनुसार, इन दुकानों से अवैध वसूली भी की जा रही थी, जिसमें प्रति दुकान प्रतिदिन दो से तीन हजार रुपये तक वसूले जाते थे। दुकान लगाने को लेकर कई बार आपसी विवाद और मारपीट की घटनाएं भी सामने आई थीं। हाल ही में लाठी-डंडे चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया।
लाडली जी मंदिर चौकी इंचार्ज अनुराग चौधरी ने नगर पंचायत टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध दुकानों को हटवाया।
थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार ने बताया कि मंदिर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया है और स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि भविष्य में कोई भी रास्ते में दुकान लगाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बरसाना में राधारानी मंदिर मार्ग से अवैध दुकानें हटाईं, पुलिस की सख्ती
Published On:
Date:








