बारामती में प्लेन क्रैश का भयावह मंजर, चश्मदीद ने अजित पवार का शव देखने का किया दावा

By Liberal Media

Published On:

Date:

अजित पवार प्लेन क्रैश का CCTV फुटेज आया सामने, चंद सेकंड में उठा आग का गोला

बारामती (महाराष्ट्र) में उप-मुख्यमंत्री अजित पवार के प्लेन क्रैश से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सड़क किनारे लगे कैमरे में रिकॉर्ड हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ ही सेकंड में अचानक जोरदार धमाके के साथ आग का गुबार उठता है और पूरा इलाका धुएं से भर जाता है।

बताया जा रहा है कि यह फुटेज उसी समय का है जब अजित पवार का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया।

अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। राज्यभर में शोक की लहर है और राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के साथ-साथ आम नागरिक भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है। तकनीकी टीम और जांच एजेंसियां ब्लैक बॉक्स और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुर्घटना की पूरी सच्चाई जानने में जुटी हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights