बरेली: अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में एक बच्चा, महिला ने दिए जुड़वां शिशुओं को जन्म

By Liberal Media

Published On:

Date:

बरेली। शहर में निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। इज्जतनगर क्षेत्र की रहने वाली गर्भवती महिला की निजी अल्ट्रासाउंड जांच रिपोर्ट में एक शिशु दर्शाया गया था, जबकि जिला महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया।

अस्पताल स्टाफ की सूझबूझ से दोनों नवजात सुरक्षित हैं। मामले की जानकारी सीएमएस द्वारा सीएमओ को दे दी गई है, जिसके बाद संबंधित निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच कराए जाने की बात कही गई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights