Bareilly: दरोगा के ढाबे पर चल रहा था ‘जिस्म का बाजार’, पुलिस रेड में 3 युवतियों समेत 7 गिरफ्तार; मैनेजर धराया

By Liberal Media

Updated On:

Date:

BAREILLY | LIBERAL MEDIA


​बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट (Sex Racket) का भंडाफोड़ किया है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के बड़े बाईपास पर स्थित ‘अपना ढाबा’ (Apna Dhaba) पर काफी समय से अनैतिक गतिविधियां चल रही थीं। सीओ हाईवे शिवम आशुतोष की अगुवाई में पुलिस टीम ने शुक्रवार देर रात छापा मारकर इस अवैध धंधे का पर्दाफाश किया।


​दरोगा का है ढाबा, किराए पर चल रहा था धंधा


पुलिस जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि जिस ढाबे में यह देह व्यापार चल रहा था, वह एक दरोगा का है। दरोगा ने इसे गजेंद्र सिंह नामक व्यक्ति को किराए पर दे रखा था। छापेमारी की भनक लगते ही संचालक गजेंद्र सिंह मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां


सीओ हाईवे को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ढाबे के कमरों में गलत काम हो रहा है। सूचना पक्की होते ही इंस्पेक्टर भोजीपुरा राजीव कुमार सिंह और पुलिस बल ने दबिश दी। तलाशी के दौरान कमरों से तीन महिलाएं और तीन युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने मौके से ढाबा मैनेजर कुंवरपाल यादव (निवासी रामपुर) समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।


500 से 2000 रुपये में होता था सौदा


पूछताछ में पकड़ी गई महिलाओं ने बताया कि ढाबा संचालक गजेंद्र और मैनेजर कुंवरपाल उन्हें ग्राहकों के पास बुलाते थे। ग्राहकों से 500 से 2000 रुपये तक वसूले जाते थे, जिसमें से मैनेजर अपना कमीशन काट लेता था।
​पुलिस ने मौके से एक स्कूटी, एक मोटरसाइकिल, 7 मोबाइल फोन, 2200 रुपये नकद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights