बरेली पहुंचे सीएम योगी, सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के बाद उमेश गौतम के कार्यालय पहुंचे

By Liberal Media

Published On:

Date:

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार शाम अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बरेली पहुंचे। सर्किट हाउस में उन्होंने मंडलीय विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की, जिसमें जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के बाद सीएम योगी पूर्व मेयर व भाजपा नेता उमेश गौतम के कार्यालय पहुंचे और उनसे मुलाकात की। इससे पहले वह राजकीय विमान से बरेली एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से कड़ी सुरक्षा के बीच उनका काफिला सर्किट हाउस पहुंचा।

वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए 1200 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए और शहर में यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव लागू किया गया। भारी वाहनों व बसों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया है।

सीएम योगी समीक्षा बैठक और मुलाकात के बाद देर शाम पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights