बरेली में नकली ब्रांडेड जूतों का कारोबार बेनकाब, दुकानदार गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

बरेली। न्यू बैलेंस (NB) ब्रांड के नाम पर नकली जूतों की बिक्री की शिकायत के बाद थाना बारादरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निहाल स्पोर्ट्स के संचालक मोहम्मद निहाल को गिरफ्तार किया और दुकान से सैकड़ों जोड़ी डुप्लीकेट जूते बरामद किए।

निहाल असली कंपनी के नाम पर सस्ते जूतों पर लोगो लगाकर उन्हें ब्रांडेड बताकर 1800 से 2500 रुपये में बेचता था, जबकि असली जूतों की कीमत 5 से 30 हजार तक होती है। ग्राहक शिकायतें कंपनी तक पहुंचने पर कंपनी अधिकारी जांच के लिए बरेली आए, जहां फर्जीवाड़ा पकड़ा गया।

कंपनी प्रतिनिधि अंकित सिंह की तहरीर पर पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है और अन्य दुकानों की भी जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights