बरेली। नाथ नगरी के नाम से प्रसिद्ध बरेली जनपद के छह प्रमुख मंदिरों के व्यापक विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने करीब 12 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। पर्यटन विभाग की इस योजना के तहत जनवरी–फरवरी 2026 से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।
योजना में अहिच्छत्र मंदिर, सिरोही शिव मंदिर, पहलऊनाथ शिव मंदिर, बड़ा बाग हनुमान मंदिर, ठाकुर जी मंदिर और राजेन्द्र नगर मंदिर परिसर का विकास शामिल है। इन मंदिरों में बहुउद्देशीय हॉल, यात्री विश्राम गृह, धर्मशाला, पाथवे, उद्यान और आकर्षक लाइटिंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
परियोजना के पूरा होने से बरेली में धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।








