मोहम्मदी-बरबर रोड पर सांड से टकराकर गन्ना सेंटर इंचार्ज की मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

Lakhimpur | Liberal Media

शाहजहांपुर / लखीमपुर के मोहम्मदी–बरबर रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में गन्ना सेंटर इंचार्ज की मौत हो गई। लोढ़ीपुर सिटी पार्क कॉलोनी निवासी संजय मिश्रा, जो मोहम्मदी के पास कचनार गन्ना केंद्र के इंचार्ज थे, अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर आए सांड से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में संजय मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा सांडों की समस्या गंभीर होती जा रही है। सड़क पर अचानक जानवर आ जाने से आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही है। लोगों ने आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की है।

रिपोर्ट – अनवर हसन

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights