Gorakhpur | Liberal Media
गोरखपुर। जिले के दक्षिणी ग्रामीण क्षेत्र गगहा थानाक्षेत्र के पांडेयपार स्थित गुरु कृपा मैरेज हॉल में शनिवार रात बारात के दौरान हुई हर्ष फायरिंग ने एक युवक की जान ले ली। फायरिंग में 18 वर्षीय छोटू के सिर में गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना 14 फरवरी की रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कौड़ीराम निवासी प्रवीण गुप्ता उर्फ गागा की बारात पांडेयपार स्थित मैरेज हॉल में आई थी। गाजे-बाजे के साथ बारात बलुआ बाबा मंदिर के पास पहुंचे मैरेज हॉल में प्रवेश कर रही थी और स्वागत कार्यक्रम चल रहा था। चारों ओर खुशी का माहौल था।
इसी दौरान कुछ लोगों ने जोश में आकर असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के बीच एक गोली वहां काम कर रहे छोटू (18) के सिर में जा लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
मृतक छोटू गोला थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।
बारात में हर्ष फायरिंग ने ली युवक की जान, सिर में गोली लगने से डीजे संचालक की मौत
Published On:
Date:








