बार अध्यक्ष पद पर चार उम्मीदवार, बार एसोसिएशन चुनाव में रोमांच चरम पर

By Liberal Media

Published On:

Date:

जलालाबाद (शाहजहांपुर)।
तहसील जलालाबाद में बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है।
बार एसोसिएशन की नामांकन प्रक्रिया 06 जनवरी से प्रारंभ होकर 07 जनवरी को अपराह्न 3 बजे तक चली। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार पाठक, सुभाष चंद्र मिश्रा, ओमप्रकाश सक्सेना और ऋषिपाल सिंह यादव ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
महासचिव पद के लिए आनंदपाल सिंह और अमित परमार, जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए सुशील कुमार सिंह एवं राजकुमार कश्यप के बीच मुकाबला तय हो गया है।
वहीं अन्य पदों पर प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचित होने की भी घोषणा की गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सत्येंद्र वर्मा, संयुक्त सचिव प्रथम पद पर हर्षित गुप्ता तथा संयुक्त सचिव द्वितीय पद पर मिथुन गुप्ता को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
नामांकन के बाद अब चुनावी गतिविधियां तेज

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights