बांकेबिहारी मंदिर में VVIP क्षेत्र में कपल की रस्में, वीडियो वायरल होने पर विवाद

By Liberal Media

Published On:

Date:

मथुरा | LIBERAL MEDIA
विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में नियमों और परंपराओं को दरकिनार करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने श्रद्धालुओं की आस्था के साथ-साथ मंदिर प्रबंधन और सेवायतों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
वायरल वीडियो में एक इन्फ्लुएंसर कपल मंदिर के प्रतिबंधित और अति-सुरक्षित VVIP क्षेत्र (जगमोहन) के पास ठाकुर जी के सामने एक-दूसरे को माला और अंगूठी पहनाते दिखाई दे रहे हैं। जहां आम श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता है, वहीं इस तरह की निजी रस्मों का आयोजन लोगों में नाराजगी का कारण बन रहा है।
मामले को लेकर जब मंदिर के सेवायतों से बात की गई तो उन्होंने कैमरे के सामने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। हालांकि ऑफ कैमरा एक सेवायत ने बताया कि कपल ने स्वयं ही शादी की रस्म निभाई और उन्हें इसकी पूर्व जानकारी नहीं थी।
वायरल वीडियो के बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश है और मंदिर की व्यवस्था व सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights