बांकेबिहारी मंदिर में NSG कमांडो की मॉकड्रिल

By Liberal Media

Published On:

Date:

आतंकी हमले से निपटने का किया गया अभ्यास

गृहमंत्री के दौरे को लेकर वृन्दावन में सुरक्षा चाक-चौबंद

वृन्दावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ने वाली भारी भीड़ और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए बुधवार देर रात एनएसजी (NSG) कमांडोज द्वारा मॉकड्रिल की गई। संभावित सुरक्षा इनपुट और केंद्रीय गृहमंत्री के प्रस्तावित दौरे को ध्यान में रखते हुए की गई इस रिहर्सल के दौरान मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र देर रात तक छावनी में तब्दील रहा।

श्रद्धालुओं की भीड़ कम होने के बाद देर रात एनएसजी की टीम बांकेबिहारी मंदिर पहुंची। कमांडोज ने मंदिर के प्रवेश और निकास द्वारों के साथ-साथ आसपास की संकरी गलियों का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद आतंकी हमले जैसी स्थिति मानकर मॉकड्रिल शुरू की गई, जिसमें त्वरित कार्रवाई, जवाबी ऑपरेशन और श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया गया।

मॉकड्रिल के दौरान एक काल्पनिक आतंकी हमले का दृश्य रचा गया, जिसमें चार लोगों के गोली लगने से घायल होने की स्थिति दिखाई गई।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights