मथुरा: उत्तर प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी शनिवार को विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया। मंदिर के सेवायतों ने उन्हें प्रसादी पटका भेंट कर स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भगवान बांके बिहारी के आशीर्वाद और पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।
चौधरी ने ब्राह्मण विधायकों की हालिया बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा सर्व समाज की पार्टी है और पार्टी लाइन से बाहर कोई बैठक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।








