बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण में हुई दूसरी रजिस्ट्री, परियोजना को मिली नई रफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

Mathura | Liberal Media

वृंदावन में प्रस्तावित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के निर्माण की दिशा में एक और अहम कदम बढ़ गया है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कॉरिडोर के पक्ष में दूसरी बड़ी रजिस्ट्री संपन्न हुई है। बिहारीपुरा निवासी मनीष मिश्रा, मकान संख्या 25-ए ने स्वेच्छा से अपने 322.25 वर्ग मीटर के प्लॉट का बैनामा शासन के पक्ष में कर दिया।

रजिस्ट्री की प्रक्रिया के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण स्वयं मौजूद रहे। भूमि मालिक मनीष मिश्रा ने बताया कि वृंदावन आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को संकरी गलियों में होने वाली परेशानियों और सुरक्षा जोखिमों से राहत दिलाने के उद्देश्य से उन्होंने यह निर्णय लिया है।

गौरतलब है कि इससे पहले यश गोस्वामी और उनके परिवार ने संपत्ति संख्या-25 के एक हिस्से (69.26 वर्ग मीटर) की पहली रजिस्ट्री कर इस अभियान की शुरुआत की थी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर कमेटी और जिला प्रशासन लगातार स्थानीय लोगों से संपर्क कर परियोजना को आगे बढ़ा रहे हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights