अलीगढ़। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के कथित नरसंहार के विरोध में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बन्नादेवी थाना क्षेत्र में आरटीओ कार्यालय के पास प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। इस दौरान शिवसेना ने प्रधानमंत्री के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन अलीगढ़ पुलिस प्रशासन को सौंपा।
ज्ञापन में पाकिस्तान और बांग्लादेश में रह रहे करीब ढाई करोड़ हिंदुओं को भारत लाने, देश में सीएए-एनआरसी कानून लागू कर घुसपैठियों को बाहर करने, घुसपैठियों के दस्तावेज बनाने वालों पर कार्रवाई करने, तथा भारत आए हिंदुओं को आवास व राशन की सुविधा देने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर ठोस कदम उठाने की अपील की।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में शिवसेना का प्रदर्शन
Published On:
Date:








