बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की हत्या, उत्पीड़न और अत्याचार के विरोध में हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान बांग्लादेश की यूनुस सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश जताया गया और महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
समिति के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिंदुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, उनके घरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और धार्मिक स्थलों पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वहां की सरकार हिंदुओं की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। हिंदू जागरण समिति ने भारत सरकार से अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस मुद्दे को मजबूती से उठाने और पीड़ित हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में हिंदू जागरण समिति का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
Published On:









