आगरा: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हत्याओं के विरोध में अखिल भारत हिंदू महासभा ने शनिवार को अनोखा प्रदर्शन किया। छत्ता थाना क्षेत्र के यमुना आरती स्थल पर कार्यकर्ताओं ने यमुना किनारे मुंडन कराकर विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में मारे गए हिंदुओं की आत्मा की शांति के लिए बालों का तर्पण किया और हवन भी संपन्न कराया। संगठन ने देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने की मांग की।
महिला जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार मानवता के खिलाफ हैं और इस पर ठोस कार्रवाई जरूरी है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।









