बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के बाद अल्पसंख्यक सुरक्षा को लेकर UN में याचिका

By Liberal Media

Published On:

Liberalmedia
नई दिल्ली/ढाका। बांग्लादेश में हिंदू युवक दीप चंद्र दास की हत्या के बाद देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है। घटना के बाद जारी अशांति के बीच मानवाधिकार संगठनों ने जवाबदेही, न्याय और धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग तेज कर दी है। इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ ने दीप चंद्र दास की हत्या के मामले को लेकर संयुक्त राष्ट्र (UN) में याचिका दायर की है। याचिका में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे कथित हमलों की स्वतंत्र जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और धार्मिक समुदायों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights