बांग्लादेश की घटना के विरोध में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने फूंका पुतला

By Liberal Media

Published On:

Date:

बदायूं के इस्लामनगर में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत राजू दास जी महाराज के निर्देश पर किए गए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपु चंद दास को जिंदा जलाया गया, जिसके विरोध में यह पुतला दहन किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार मोहित कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन में संगठन के जिला व विधानसभा स्तर के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights