बांदा में पीआरबी पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की, 7 लोग गिरफ्तार 6 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

By Liberal Media

Published On:

Date:

बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र में शिकायत पर पहुंचे पीआरबी पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने पुलिसकर्मियों को लात-घूंसों से पीटा और गड़ासे से भी हमला किया, जिससे दोनों ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी घायल हो गए।घटना की सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और एक महिला सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया।साथ ही पुलिस ने 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र की बताई गई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights