बांदा | LIBERAL MEDIA
उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला बांदा जिले के नरैनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सामने आया है। यहां बिजली व्यवस्था ठप होने के कारण मरीजों का इलाज टार्च की रोशनी में किए जाने का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि आपातकालीन स्थिति में एक मरीज को अस्पताल लाया गया था, लेकिन अस्पताल में समुचित बिजली व्यवस्था न होने के कारण डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को टार्च की रोशनी में ही इलाज करना पड़ा।
इस घटना के बाद बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावों पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल में चिकित्सीय सुविधाओं के नाम पर भारी अव्यवस्था और लापरवाही बरती जा रही है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) वीरेंद्र कुमार ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बांदा में टार्च की रोशनी में हुआ मरीज का इलाज, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
Published On:








