बांदा। थाना चिल्ला क्षेत्र में ग्राम दोहतरा के पास मेन रोड पर 18 दिसंबर 2025 को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार दो मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर हो गई, जिसके बाद पीछे से आ रहे ट्रक संख्या यूपी 79 एटी 5995 की चपेट में आने से बाइक सवार सरवर (25) पुत्र इसरार अहमद और इशरत खान (30) पुत्र फारूक, निवासी ग्राम ललौली थाना ललौली जनपद फतेहपुर की मौत हो गई।
हादसे में प्रमोद कुमार पुत्र जयकरण वर्मा, निवासी ग्राम दिघवाट थाना चिल्ला जनपद बांदा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।








