बांदा: हनुमंत कथा में धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार सजने जा रहा

By Liberal Media

Published On:

Date:

बुंदेलखंड के जनपद बांदा में पहली बार बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा का आयोजन होने जा रहा है। कथा 16 से 20 जनवरी तक चलेगी, जबकि कलश यात्रा 15 जनवरी को निकलेगी। इस दौरान उनका दिव्य दरबार भी सजाया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं की जिज्ञासाओं और कष्टों का समाधान किया जाएगा।

कथा में बुंदेलखंड के जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा के अलावा सतना, रीवा, पन्ना, प्रयागराज, कानपुर और फतेहपुर से भी श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजन का मुख्य स्वरूप बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन द्वारा तैयार किया गया है और इसमें हजारों युवा व भक्तगण सेवादार के रूप में सहयोग करेंगे।

कथा स्थल पर विशाल पंडाल, केंद्रीय कंट्रोल रूम, एलईडी व्यवस्था और लगभग डेढ़ सौ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि सभी श्रद्धालु कार्यक्रम का लाभ ले सकें। आयोजन समितियों ने पंडाल, पूजन, जलपान, सफाई, स्वास्थ्य, मीडिया समन्वय और यातायात जैसी व्यवस्थाओं का पूरा प्रबंध किया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights